📢 Join Telegram 💬 Join WhatsApp

CTET September Online Form 2026 Apply Online Exam Date Pattern Syllabus

केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और देशभर के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ चुकी है। CTET September Online Form 2026 की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। Central Board of Secondary Education (CBSE) द्वारा आयोजित यह परीक्षा देश की सबसे महत्वपूर्ण Teacher Eligibility Exams में से एक मानी जाती है। CTET पास करने के बाद उम्मीदवार केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारों के स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए eligible हो जाते हैं।

इस बार CTET September 2026 Exam का आयोजन 06 सितंबर 2026 को किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू होकर 10 जून 2026 तक चलेगी। खास बात यह है कि CTET में आवेदन करने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है। यदि आप शिक्षक बनना चाहते हैं और सरकारी स्कूलों में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह परीक्षा आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामCTET September 2026
आयोजित संस्थाCBSE
फुल फॉर्मCentral Teacher Eligibility Test
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू11 मई 2026
अंतिम तिथि10 जून 2026
फीस भुगतान अंतिम तिथि10 जून 2026
Correction Date15 – 18 जून 2026
परीक्षा तिथि06 सितंबर 2026
Admit Cardपरीक्षा से पहले
आयु सीमाकोई अधिकतम आयु सीमा नहीं

CTET September 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

इवेंटतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू11 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि10 जून 2026
फीस भुगतान अंतिम तिथि10 जून 2026
Correction Window15 – 18 जून 2026
CTET परीक्षा तिथि06 सितंबर 2026
Admit Cardपरीक्षा से पहले

CTET क्या है?

CTET एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है जिसे CBSE आयोजित करता है। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार:

  • केंद्रीय विद्यालय (KVS)
  • नवोदय विद्यालय (NVS)
  • केंद्रीय सरकारी स्कूल
  • कई राज्य सरकारी स्कूल

में शिक्षक भर्ती के लिए eligible हो जाते हैं। CTET Certificate lifetime तक valid रहता है।

CTET Paper 1 Eligibility Criteria

Paper 1 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक बनना चाहते हैं।

योग्यताविवरण
12वीं पासकम से कम 50% अंक
DiplomaD.El.Ed / BTC / JBT
या4 वर्षीय B.El.Ed

NCTE के नियमों के अनुसार उम्मीदवारों के पास प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होना जरूरी है।

CTET Paper 2 Eligibility Criteria

Paper 2 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक बनना चाहते हैं।

योग्यताविवरण
Graduationमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से
Professional QualificationB.Ed / B.Ed Special Education

B.Ed वाले कौन सा पेपर दे सकते हैं?

पेपरकक्षाB.Ed Eligible?
Paper 1Class 1 to 5कुछ शर्तों के साथ
Paper 2Class 6 to 8हाँ, पूरी तरह Eligible

Paper 2 के लिए B.Ed वाले Eligible हैं

अगर आपके पास:

  • Graduation Degree
  • और B.Ed Degree

है, तो आप CTET Paper 2 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह सबसे common eligibility है Upper Primary Teacher (6-8) बनने के लिए।

क्या B.Ed वाले Paper 1 दे सकते हैं?

हाँ, लेकिन कुछ conditions के साथ।

NCTE rules के अनुसार:

  • जिन उम्मीदवारों ने 4-year Integrated B.Ed किया है
  • या specific teacher training eligibility पूरी करते हैं

वे Paper 1 के लिए eligible हो सकते हैं।

लेकिन सामान्य 2-year B.Ed वालों के लिए मुख्य eligibility Paper 2 ही मानी जाती है।

आसान भाषा में समझें

अगर आपके पास B.Ed की डिग्री है, तो आप CTET 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। सामान्य रूप से B.Ed वाले उम्मीदवार CTET Paper 2 के लिए eligible माने जाते हैं। Paper 2 उन लोगों के लिए होता है जो कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक बनना चाहते हैं। यानी अगर आपने Graduation के बाद B.Ed किया है, तो आप आसानी से CTET Paper 2 का फॉर्म भर सकते हैं।

वहीं Paper 1 कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक बनने के लिए होता है। इसके लिए आमतौर पर D.El.Ed, BTC या JBT जैसी प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता मांगी जाती है। हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में Integrated B.Ed वाले उम्मीदवार Paper 1 के लिए भी eligible हो सकते हैं। इसलिए अगर आपके पास सिर्फ सामान्य B.Ed डिग्री है, तो आपके लिए सबसे सही विकल्प CTET Paper 2 रहेगा।

यदि किसी उम्मीदवार के पास D.El.Ed और B.Ed दोनों योग्यता हैं, तो वह दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकता है। ऐसे उम्मीदवार कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक भर्ती के लिए eligible हो जाते हैं। इसलिए फॉर्म भरने से पहले अपनी qualification के अनुसार सही पेपर चुनना बहुत जरूरी है।

कौन दोनों पेपर दे सकता है?

स्थितिपात्रता
Class 1-5 Teacherकेवल Paper 1
Class 6-8 Teacherकेवल Paper 2
Class 1-8 Teacherदोनों Paper

आयु सीमा (Age Limit)

विवरणजानकारी
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयुकोई सीमा नहीं

CTET परीक्षा में attempts की भी कोई limit नहीं है। उम्मीदवार कई बार परीक्षा दे सकते हैं।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणीएक पेपरदोनों पेपर
General / OBC₹1000₹1200
SC / ST / PwD₹500₹600

CTET Exam Pattern 2026

Paper 1 Exam Pattern

विषयप्रश्नअंक
Child Development & Pedagogy3030
Language 13030
Language 23030
Mathematics3030
Environmental Studies3030
कुल150150

Paper 2 Exam Pattern

विषयप्रश्नअंक
Child Development & Pedagogy3030
Language 13030
Language 23030
Mathematics & Science / Social Science6060
कुल150150

CTET September 2026 Exam Shift Timing

CBSE द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार CTET September 2026 परीक्षा 06 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी, जिसमें Paper-II सुबह और Paper-I दोपहर की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।

पेपरशिफ्टपरीक्षा समय
Paper-IIMorning Shift09:30 AM से 12:00 Noon
Paper-IEvening Shift02:30 PM से 05:00 PM

जो उम्मीदवार दोनों पेपर के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें दोनों शिफ्ट में परीक्षा देनी होगी। वहीं केवल Primary Teacher बनने वाले उम्मीदवार सिर्फ Paper-I देंगे और Upper Primary Teacher के उम्मीदवार Paper-II में शामिल होंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर reporting time से पहले पहुंचें, क्योंकि exam hall में entry निर्धारित समय के बाद बंद कर दी जाती है। Admit Card परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसमें exam city, center address और reporting time की पूरी जानकारी दी जाएगी।

जरूरी दस्तावेज (Documents Required)

दस्तावेजआवश्यकता
10वीं मार्कशीटDOB Proof
12वीं मार्कशीटQualification
Graduation MarksheetPaper 2 हेतु
D.El.Ed / B.Ed CertificateProfessional Qualification
आधार कार्डपहचान पत्र
फोटो एवं SignatureOnline Upload
मोबाइल नंबरRegistration हेतु
Email IDLogin हेतु

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

CTET में सीधे नौकरी नहीं मिलती। यह एक eligibility exam है।

चरणविवरण
CTET Written Examमुख्य परीक्षा
ResultQualifying Marks
CertificateCTET Eligibility Certificate

CTET पास करने के बाद उम्मीदवार विभिन्न शिक्षक भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं।

CTET Certificate की वैधता: यानि एक बार CTET पास करने के बाद certificate life time तक valid रहेगा

CTET Qualifying Marks

श्रेणीन्यूनतम अंक
General60%
SC / ST / OBC / PwD55% (राज्य नियम अनुसार)

आवेदन प्रक्रिया (How To Apply)

CTET September 2026 Online Form भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. CTET September 2026 Apply Online लिंक खोलें
  3. New Registration करें
  4. आवेदन फॉर्म भरें
  5. फोटो और signature अपलोड करें
  6. परीक्षा शुल्क जमा करें
  7. Final Submit करें
  8. Confirmation Page डाउनलोड करें

इस बार क्या नया है?

इस बार CBSE ने एक बड़ा बदलाव किया है:

  • उम्मीदवार Exam City का चुनाव नहीं कर पाएंगे
  • परीक्षा केंद्र CBSE द्वारा allot किए जाएंगे

Important Links

CTET Form Online ApplyClick Here ( Activated Soon )
CTET September NotificationClick Here
CTET Official SiteClick Here
Home PageClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top